बड़ागांव धसान: स्वास्थ्य केंद्र: नगर के प्रथम देहदानी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दाऊ कुमुद कान्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजन
बड़ागांव धसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर के प्रथम देहदानी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दाऊ कुमुद कान्त फणीन्द्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मरीज को और बच्चों को फल वितरित किए गए। तमाम वक्तताओं ने फणींन्द्र जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की निष्पक्षता और निडरता कि यदि मिसाल दी जाए तो सबसे पहले दाऊ का नाम आता है।