सिधवलिया: सुपौली गाँव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवती ने खाया कीटनाशक, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र स्थित सुपौली गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवती ने कीटनाशक खा लिया। परिजनों ने युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवती किसी बात को लेकर नाराज थी और उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया।