सिधवलिया: बालरा गांव में संदिग्ध हालत में एक महिला की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुंचाया सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बालरा गांव में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पहुंची और मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर जांच में जुटी हुई है।