सिधवलिया: बरहिमा मोड़ के पास एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंच सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पहुंची और मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।