सिधवलिया: बुचिया मठिया में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम की प्रकिया में जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचिया मठिया गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि साइकिल पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।