विदिशा नगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेरपुरा में युवक से मारपीट, अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेरपुरा में रहने वाले 24 वर्षीय प्रकाश कुछबंदिया के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया उसे घायल अवस्था में पुलिस जिला अस्पताल मेडिकल कराने पहुंची मंगलवार दोपहर 12 बजे के लगभग पुलिस ने मामला दर्ज किया फिलहाल मारपीट करने वालों के नाम सामने नहीं आए हैं। मारपीट की वजह भी सामने नहीं आ पाई है।