चाचौड़ा: बीनागंज में 10 वर्षीय मासूम बालिका भटक कर गांव और घर का रास्ता भूली, डायल 112 ने पहुंचा घर
Chachaura, Guna | Jun 29, 2026 चाचौड़ा थाना के बीनागंज में एक 10 वर्षीय बालिका भटक गई, गांव और घर का रास्ता भूल गई। 29 जून को थाना प्रभारी ने बताया, 28 जून देर रात को मिली सूचना पर डायल 112 टीम ने 10 वर्षीय बालिका को संरक्षण में लिया। आत्मीयता से पूछताछ में बच्ची ने बूढ़ी बरसत गांव बताया, डायल 112 साथ में लेकर गांव पहुंची माता-पिता की पहचान की और सत्यापन कर सौंप दिया गया।