हाथरस: नगला अलगर्जी में घर में घुसते समय युवक के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में एक युवक बंटी पुत्र मोरमुकुट के पैर पर सांप ने काट लिया। युवक की हालत को बिगड़ता देख परिजन तुरंत युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह घर मे घुस रहा था तभी घर के बाहर सांप ने उसको पैर पर काट लिया।