भिंड नगर: कलेक्टर ने संबल योजना के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए
कलेक्टर भिंड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई कलेक्टर ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं