हज़ारीबाग: बाबूगाँव स्थित स्वर्ण चेतक पूजा समिति द्वारा गणेश पूजा महोत्सव का किया गया आयोजन
हज़ारीबाग़ बाबूगांव स्थित स्वर्ण चेतक पूजा समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर सभी कोई भक्ति में लीन है । आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आस्था हमारे समाज की सांस्कृतिक पहचान है, और इसे बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। विकास कार्यों के साथ-साथ हमारी धार्मिक परंपराओं को भी हमें उतनी ही श्रद्धा और सम्मान के साथ निभाना चाहिए।