हज़ारीबाग: मोहल्लेवासियों का आरोप गलत तरीके से सड़क बनाकर फंड का कर रहे हेरा फेरी
हजारीबाग वार्ड नंबर 18 के पगमिल रोड वारिस कॉलोनी दक्षणेश्वर काली मंदिर के सामने बन रहे पीसीसी सड़क में अनियमित्ता का आरोप मोहल्लेवासियों ने लगाया है। वहां रह रहे लोगो ने बताया कि उनलोगो का रोड सही सलामत था, फिर भी पीसीसी किया जा रहा है। उस गली में नाली की जरूरत है जिसे संवेदक दरकिनार कर रहे है। हालांकि इस रोड में और भी गड़बड़ी है।