धमतरी: धमतरी पुलिस को मिली हाईटेक FSL मोबाइल यूनिट वैन, अब आरोपी नहीं बच पाएंगे
धमतरी पुलिस को छत्तीसगढ़ शासन से अत्याधुनिक FSL मोबाइल यूनिट वैन मिली। पुलिस लाइन रूद्री में महापौर जगदीश रामू रोहरा, पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा और एसपी सूरज सिंह परिहार ने हरी झंडी दिखाकर वैन रवाना की। यह यूनिट घटनास्थल पर ही फिंगरप्रिंट, डिजिटल साक्ष्य, फोटो-वीडियोग्राफी कर तत्काल वैज्ञानिक जांच करेगी। एसपी ने कहा कि इससे विवेचना निष्पक्ष और मजबूत होगी।