शिवपुरी नगर: शिवपुरी: इंदार थाना क्षेत्र में करंट से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, जांच जारी
शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम अम्हारा में करंट लगने से दो चचेरे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा अभी भी गंभीर हालत में उपचाराधीन है। परिजनों के अनुसार, गांव में पिछले 3–4 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसी दौरान अरविंद कुशवाह द्वारा लाइन काटे जाने की बात सामने आई है।