कसिया: हाटा: कसया पुलिस ने रामचंद्र हत्याकांड का चार दिन में किया खुलासा, हत्या पैसे के लेनदेन में हुई थी
कसया थाना क्षेत्र के गांव इनरहा में हुए एक बुजुर्ग की हत्या का खुलासा किया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले दो साल से मृतक को जानता था। मृतक ने उससे कुछ रुपये उधार लिए थे। कुछ रुपये चुकाए थे, लेकिन बाकी रकम टालमटोल कर रहे थे। इससे नाराज होकर आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से हंसिए से मृतक की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।