कसिया: सलेमगढ़ फोरलेन पर नीलगाय ने बाइक सवार को टक्कर मारी, दो घायल, एक की स्थिति नाजुक
तरयासुजान थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित सलेमगढ़ में अचानक एक नीलगाय बाइक सवारों से टकरा गयी। जिससे दोनों बाइक सवार नन्हे पुत्र भोला राम व बृजेश पुत्र शिवजी निवासी भुवाली टोला थाना जादोपुर जनपद गोपालगंज बिहार गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को फोरलेन से उठाकर किनारे किया।और एनएचएआई के एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजवाया।