कसिया: तुर्कपट्टी बाजार में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गारमेंट्स की दुकान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
तुर्कपट्टी बाजार में स्थित RK काम्प्लेक्स के फैमिली गारमेंट्स की दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गयी। और देखते ही देखते दुकान आग का गोला बन गया। सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया अन्यथा अन्य दुकानें भी जलकर राख हो गयी होती। इस आगलगी की घटना में 20 लाख रुपये का समान जल गया है।