बहोरीबंद: सायलो केंद्र से किसानों को बड़ी राहत, 20 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी, पटोरी सायलो केंद्र बना किसानों का सहारा
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील के बाकल के पटोरी स्थित सायलो केंद्र में 20 अप्रैल से गेहूं खरीदी का कार्य शुरू किया जाएगा। यह निर्णय कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर लिया गया है। अधिकारियों की टीम ने केंद्र का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समय पर खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।