मऊरानीपुर: झांसी के नोटा गांव में नम आंखों से माता रानी को विदाई, चेकडैम तालाब पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी; पुलिस बल तैनात
झांसी के नोटा गांव में नवरात्रि महोत्सव के बाद माता रानी की मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो गया। चेकडैम तालाब पर बारी-बारी से मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उल्दन थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।