चंदौसी: चंदौसी 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों को दी गई श्रद्धांजलि, 2 मिनट का रखा मौन
बिजली कार्य के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों की स्मृति में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र मुरादाबाद रोड चंदौसी मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोमवार शाम 5:00 के करीब किया गया। कर्मचारी संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संभल जनपद के दिवंगत कर्मचारी ओमकार और हाजी मिन्जार सहित प्रदेश भर के मृतक बिजली कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई।