इटावा: इकदिल इलाके में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
Etawah, Etawah | May 26, 2026 इकदिल इलाके में कल से लापता युवक का शव पेड़ ओर लटके मिलने से सनसनी फैल गई है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे रंजीत कुमार का शव पेड़ पर लटका मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है वहीं परिजन ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।