उचकागांव: मीरगंज में ₹130 करोड़ से बनेगा नया बायपास, सीधे सबेया एयरपोर्ट से जुड़ेगा जिला मुख्यालय
मीरगंज को सीधे भागीपट्टी-समउर पथ से जोड़ने के लिए बाइपास सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना पर करीब 130 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।इस बाइपास सड़क की चौड़ाई करीब 30 मीटर तथा लंबाई 3.18 किलोमीटर होगी। पथ निर्माण विभाग के स्तर पर इस सड़क के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जमीन के सीमांकन व रकबा निर्धारण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।