गुरुग्राम: गुरुग्राम सेक्टर 10 A स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के बाहर रखे डीजल जनरेटर में अचानक लगी आग
गुरुग्राम में सेक्टर-10A स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा के बाहर रखे डीजल जनरेटर में मंगलवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं, लेकिन सतर्क स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तुरंत पानी व रेत से भरी बाल्टियां डालकर आग पर काबू पा लिया।