कुंडा: मानिकपुर के ज्वाला देवी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया स्मार्टफोन
मानिकपुर के ज्वाला देवी महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया ।मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी ,स्मार्टफोन से डिजिटल इंडिया विजन को बढ़ावा मिलेगा।