महोबा: ऊदल चौक से शहर में बकरीद को लेकर फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा कड़ी
Mahoba, Mahoba | May 27, 2026 बकरीद पर्व को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसपी शशांक सिंह, एडीएम कुंवर पंकज और एएसपी वंदना सिंह के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। प्रशासन ने खुले में और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पर रोक लगाई है। जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।