राजगढ़: राजगढ़ के भगवतीपुर गांव में पारिवारिक विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
राजगढ़ के भगवतीपुर गांव में सोमवार दिन रात को पारिवारिक विवाद के चलते 26 वर्षीय युवक रामबाबू गुर्जर की गोली मारकर चचेरे भाइयों के द्वारा हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार को सुबह 10:00 करीब शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वही मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया।