कर्वी: भरतकूप के खंभरिया गांव में ई-रिक्शा चलाना सीखते समय पलटने से युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
भरतकूप के खंभरिया गांव में आज मंगलवार की सुबह 11 बजे ई रिक्शा पलटने से युवक रहमत अली पुत्र हुसैन अली घायल हो गया। परिजनों ने बताया की रहमत ई रिक्शा चलाना सीख रहा था ,तभी यह हादसा हो गया। वहीं रहमत को भांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ,जहां उसका इलाज किया जा रहा है।