ब्यौहारी: देवलौद पुलिस ने चचाई गांव से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली जब्त की, चालक गिरफ्तार
पुलिस को सूचना लगी थी की अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। तभी सुचना पर चचाई गांव पहुंची पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली मे रेत लोड कर आ रहे वाहन को रुक कर कागज़ात मांग की, चालक ने रेत के कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध नहीं कराए जिस पर पुलिस ने वाहन को जप्त कर चालक अमित कुमार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। यह जानकारी गुरुवार सुबह 8 बजे दी है।