ब्यौहारी: ब्यौहारी के सेहरा गांव में जंगली हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग की टीम रख रही है नज़र
वन विभाग की टीम दिन-रात जंगली हाथियों के मूवमेंट पर निगरानी बने हुए हैं आधा दर्शन से अधिक गांव की बिजली बुधवार की सुबह तक बंद रखी गई है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 18 हाथी सेहरा गांव के समीप ही विचरण कर रहे हैं। जिनकी निगरानी के लिए टीम लगातार कार्य कर रही है। ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। यह जानकारी सुबह 5 बजे दी गई है।