ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टंकी तिराहे में ठेकेदार और मजदूरों के बीच विवाद, मजदूरी कम देने को लेकर हुआ झगड़ा
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की बुधवार की सुबह 8 बजे टंकी तिराहा में ठेकेदार और मजदूरों का विवाद हो गया विवाद मजदूरी कम देने को लेकर हुआ था, विवाद इतना बढ़ गया कि आसपास से गुजर रहे लोग वहां इकट्ठा हो गए और मौके पर काफी भीड़ लग गई,तभी इसकी जानकारी लगने के बाद पुलिस की डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और ठेकेदार को समझा बूझकर मजदूरों का समझौता कराया गया है।