लाडपुरा: तलवंडी में दिनदहाड़े झपटमारी, दूधवाले का मोबाइल लेकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Ladpura, Kota | Apr 3, 2026 कोटा के जवाहर नगर इलाके के तलवंडी क्षेत्र में एक चोरी की वारदात सामने आई। बंधा निवासी हेमराज गुर्जर, जो क्षेत्र में दूध सप्लाई का काम करते हैं, मकान नंबर 2-D-57 पर दूध देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि हेमराज दूध देने के लिए मकान की पहली मंजिल पर गए हुए थे। इसी दौरान नीचे खड़ी उनकी मोटरसाइकिल में रखा मोबाइल फोन दो नकाबपोश बदमाश निकालकर फरार हो गए। जब हेमरा