विदिशा नगर: ओवर ब्रिज के पास हादसा, 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
शहर के ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे हुए सड़क हादसे में 65 वर्षीय मोहन भावसार घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर विकाश जैन ने बताया कि मोहन भावसार को सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों की टीम उपचार में जुटी हुई है।