बदायूं: फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने की अपील की अधिकारियों से - सीडीओ
Budaun, Budaun | May 16, 2026 बदायूं की मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी गामिनी सिंगला ने तहसील बदायूं में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने व उनका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के लिए कहा। इस अवसर पर 42 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया।