मूंडवा: मूण्डवा में अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ पिछले लंबे समय से धरने पर बैठे किसानों ने की नागौर सांसद से की मुलाकात
Mundwa, Nagaur | Aug 29, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा में अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ पिछले लंबे से से धरने पर बैठे किसानों ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की। इस दौरान मूण्डवा, ईनाणा, रूपासर,खेण खारड़ा,भडाणा सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ किसानों ने हनुमान बेनीवाल को ज्ञापन सौंपा।