बड़ागांव धसान: बढ़माड़ई: एसपी की पहल पर टीकमगढ़ पुलिस ग्रामीणों तक पहुंचा रही कानून की जानकारी, मौके पर सुनी जा रहीं समस्याएं
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा कानूनी संवाद चौपाल अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज दिन रविवार को थाना बुढेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बढ़माड़ई में कानूनी संवाद चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।