बेनीपट्टी: कटैया स्थित कबाड़ दुकान से बेनीपट्टी थाना की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया स्थित कबाड़ दुकान में बेनीपट्टी थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए जितेंद्र सहनी,अमर सहनी एवं मोहम्मद अशरफ को चोरी का बाइक, 4 साइकिल,कढ़ाई कर्छुल,तंबायुक्त लोटा, गिलास,कटोरा सहित तांबा के कई अन्य बर्तन के साथ किया गिरफ्तार। बेनीपट्टी थाना के पुलिस ने जानकारी दी कि, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है