बेनीपट्टी: बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में निजी एंबुलेंस लगे रहने पर उपाधीक्षक व प्रबंधक से जवाब तलब
जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निजी एंबुलेंस बिना वजह लगाना पूरी तरह वर्जित है फिर भी बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस लगा पाया गया। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डा. नरेश कुमार भीमसारिया ने उपाधीक्षक और प्रबंधक को जवाब तलब करते हुए वेतन पर रोक लगा दी है।