बेनीपट्टी: एकतारा में मनिहारी दुकान के आगे से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल हुई चोरी
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकतारा में मनिहारी दुकान के आगे से मो. इब्राहिम नामक व्यक्ति का हीरो कंपनी का ग्लैमर नामक मोटरसाइकिल चोरी हो गया है । जिसको लेकर मो. इब्राहिम ने अज्ञात चोर के खिलाफ अरेर में मोटरसाइकिल चोरी को लेकर FIR दर्ज कराया है। इस संदर्भ में अरेर थाना की पुलिस में जानकारी दी कि,मामले की जांच की जा रही है।