पीड़िता रुचि पटेल निवासी ग्राम सिंगार थाना गुरसराय की रहने वाली है, इनकी शादी 11जून 2019 को ग्राम सुट्टा के निवासी आकाश कुमार निरंजन पुत्र थान सिंह के साथ हुई थी, जो कि BSF के सब इंस्पेक्टर हैं इन पर आरो है कि इन्होंने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जिसके संबंध में न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है, पति आकाश कुमार निरंजन नौकरी के नशे में बिना किसी विवाह विच्छेद के शिल्पी शर्मा जो कि सर्वोदय नगर गाजियाबाद की रहने वाली है से शादी कर ली जिसके साथ पीड़िता ने अपने परिवार जनों के साथ इन्दौर के कृष्णा रेजिडेंस होटल में कमरा नं 105 में पुलिस के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।