चैनपुर: बुढ़ीवीर पंचायत के मुखिया अरविंद बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पलामू जिला अध्यक्ष
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बुढ़ीवीर पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार तिवारी को अखिल भारतीय पंचायत परिषद का पलामू जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस बाबत परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने पत्र निर्गत किया है।