डुमरांव: डुमरांव पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री ने आरजेडी नेता से कहा-हम आए हैं, कम से कम आज तो इस हरे गमछे को उतार दीजिए
Dumraon, Buxar | Jun 7, 2026 बिहार सरकार के योजना एवं आवास विभाग के मंत्री सह जगदीशपुर विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा डुमरांव पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर जमकर हमला बोला। डुमरांव के सर्किट हाउस में रविवार की दोपहर एक बजे पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने हरा गमछा पर जमकर हमला बोला। मंत्री ने कहा कि आज हमने देखा कि हमारे कार्यक्रम में एक हरा गमछा वाले नेता आए हुए हैं।