सीतापुर: मुंशीगंज में इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज जिला के में इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल हो जाने पर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों के द्वारा छात्रा को सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां छात्रा की मौत हो गई है।