देवेंद्रनगर: देवेन्द्रनगर चोरी कांड का खुलासा, ईरानी गैंग का आरोपी को देवेंद्र नगर पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू के निर्देशन में देवेन्द्रनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग के आरोपी रिजवान खान को भोपाल के निशातपुरा स्थित ईरानी डेरे से गिरफ्तार किया है।