पुष्पराजगढ़: लीला टोला में अवैध शराब लेकर जाते हुए बोलेरो को ग्रामीणों ने किया रोकने का प्रयास
सोमवार 4:00 करन पठार थाना अंतर्गत ग्राम लीला टोला में अवैध विक्रय के लिए ले जाए जा रहे शराब से भरे बोलेरो वाहन को स्थानीय ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया। बताया गया कि यहां लीला टोला में शराब दुकान संचालित है लेकिन इस दुकान से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब वाहनों के माध्यम से ले जाया जाता है।