ओबरा: ओबरा में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंप दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कनौरिया निवासी लगभग 40 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ ओबरा क्षेत्र में रह रही थी।