शाहजहांपुर में फर्जी पेमेंट ऐप के जरिए धोखाधड़ी करने वाला एक गिरोह सक्रिय हो गया है। सोमवार को तीन युवकों ने पहले एक कपड़े की दुकान से 15 हजार रुपये से अधिक की खरीदारी की और फर्जी पेमेंट कर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर भी इसी तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।