शाहजहांपुर: दलित छात्रा कांड पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर किया हमला, कहा- भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का दें जवाब सरकार
शाहजहांपुर। महोबा में दलित छात्रा के अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म और अमानवीय व्यवहार के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। टाउन हॉल स्थित राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, दमनकारी राजनीति और जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।