टिकारी: गुलरियाचक में टिकरी विधायक ने दिवंगत नीलम देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की
Tikari, Gaya | May 14, 2026 टिकारी प्रखंड अंतर्गत गुलरियाचक निवासी रमेश प्रसाद की धर्मपत्नी के निधन पर गुरुवार संध्या को श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया । टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने स्व. नीलम देवी के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर युवा नेता आकाश दयाल, डीके डाडेल, राजद नेता किशोर यादव आदि उपस्थित रहे।