अशोकनगर नगर पालिका सफाई कर्मियों को बीते कई महीनो से पूरी सैलरी का भुगतान नपा द्वारा नहीं किया गया। जिससे परेशान होकर गुरुवार को शाम 4:00 बजे एक सैकड़ा से अधिक सफाई कर्मी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और उन्होंने वहां पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सफाई कर्मियों ने बताया कि बीते महीनों में उनकी कुछ सैलरी कम आती थी।