काराकाट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार और सेवन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने पडसर गांव में छापेमारी कर संतोष कुमार, को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि दो शराबी को पुलिस ने करमा गांव के समीप से गिरफ्तार किया है।