लोहरदगा: लोहरदगा SP हारिस बिन जमां ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया
लोहरदगा: जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत रविवार शाम 5 बजे एसपी हारिस बिन जमां ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में अहम योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार कयूम रूमानी, लेखक एवं सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रेम रंजन उरांव समेत अन्य कलाकारों को पुष्प गुच्छा देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।